31.1 C
Mumbai
Wednesday, October 14, 2026
होमदेश दुनियावाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो, तैयारियां तेज!

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो, तैयारियां तेज!

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए नगर निगम ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजामों पर काम शुरू कर दिया है।

एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों की उड़ान के समय पक्षियों से टकराने का खतरा कम करने के लिए आयोजन क्षेत्र के 30 किलोमीटर के दायरे में मीट, मछली और पोल्ट्री की दुकानों और इनके कटान पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में 20 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है।

इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनका निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए नमो घाट सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है।
भीड़ को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, लोगों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और जरूरत के अनुसार मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों की उड़ान को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विमानों के पक्षियों से टकराने की आशंका को कम करने के उद्देश्य से 30 किलोमीटर के हवाई क्षेत्र में मीट, मुर्गे और मछली की दुकानों को खोलने तथा इनके कटान पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रतिबंध के दायरे में आने वाले दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस दिए जा रहे हैं। साथ ही, निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

संदीप श्रीवास्तव ने आगे कहा कि गंगा नदी का जलस्तर कुछ समय से स्थिर रहने के बाद अब थोड़ा नीचे आ रहा है। एयर शो की निर्धारित तारीखों को देखते हुए घाटों से सिल्ट हटाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। निगम की कोशिश है कि कार्यक्रम से पहले घाटों की सिल्ट हटाने के साथ-साथ उनके सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा कर लिया जाए, ताकि आयोजन के समय घाटों की स्थिति बेहतर रहे।

उन्होंने कहा कि एयर शो को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, जनसुविधाओं और पक्षियों से विमानों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्धारित तारीखों से पहले तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित विभाग लगातार काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें