26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाकाशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व आईआईटी के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा!

काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व आईआईटी के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा!

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध कॉलेजों और आईआईटी बीएचयू के विद्यार्थियों से इस आयोजन से जुड़ने और स्वयंसेवक के रूप में योगदान देने की अपील की है।

Google News Follow

काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए काशी तमिल संगमम 5.0 आयोजित होने जा रहा है। इसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध कॉलेजों और आईआईटी बीएचयू के विद्यार्थियों से इस आयोजन से जुड़ने और स्वयंसेवक के रूप में योगदान देने की अपील की है। काशी तमिल संगमम 5.0 का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु की साझा सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करना है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस आयोजन के तहत मुख्य कार्यक्रमों से पहले कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रम शामिल होंगे।

इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, दूसरे विद्यार्थियों और सांस्कृतिक समूहों के साथ संवाद करने तथा इस आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।

सांस्कृतिक और भक्ति कार्यक्रमों के तहत काशी और तमिलनाडु की आध्यात्मिक परंपराओं को जोड़ने वाली संध्या भजन प्रस्तुतियां आयोजित करने की योजना है। इसके लिए विश्वनाथ मंदिर या परिसर में किसी उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सकता है।

इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों के जरिए दोनों क्षेत्रों की साझा संस्कृति, विरासत और सामाजिक विषयों को दर्शाया जाएगा। बीएचयू परिसर, घाटों और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर इन प्रस्तुतियों के आयोजन का प्रस्ताव है।

लोक एवं शास्त्रीय कला प्रस्तुतियों में तमिलनाडु और काशी की संगीत, नृत्य, वाद्य यंत्र, कहानी सुनाने और लोक कलाओं की परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों और सांस्कृतिक समूहों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें रंगोली, पोस्टर निर्माण, कलात्मक स्थापना, मेहंदी और टैटू कला शामिल हैं। रंगोली में काशी और तमिलनाडु की संस्कृति से प्रेरित पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन बनाए जा सकेंगे।

पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, एकता और काशी-तमिल संबंधों को चित्रों के जरिए प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कलात्मक स्थापना प्रतियोगिता में टिकाऊ और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से बड़ी कलाकृतियां तैयार की जाएंगी।

वहीं, मेहंदी और टैटू कला में दोनों क्षेत्रों के पारंपरिक प्रतीकों और कलात्मक शैलियों का मेल देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता की थीम ‘तमिल नजरिए से काशी’ रखी गई है।

इसमें प्रतिभागी काशी की वास्तुकला, लोगों, धार्मिक परंपराओं, रंगों और साझा विरासत को अपने कैमरे में कैद करेंगे। इसके साथ ही तमिल लिपि और देवनागरी को जोड़ते हुए सुलेख और डिजिटल कला को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को काशी और तमिलनाडु की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है।

आयोजन में विद्यार्थियों की भागीदारी को विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित रखने के बजाय पूरे शहर तक पहुंचाने की भी योजना है। इसके तहत युवा, खेल और आम लोगों की भागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि काशी तमिल संगमम 5.0 एक व्यापक जनभागीदारी वाला सांस्कृतिक उत्सव बन सके। इसके लिए विद्यार्थियों से स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराकर इन गतिविधियों के आयोजन में सहयोग देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें-

विशाखापत्तनम समिट में नायडू, पवन कल्याण और गोयल ने बजाया ढोल!  

पीएम मोदी ने दिवाली मिलन में न्यूज रूम की खासियत बताई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें