पंढरपुर मेले के लिए मध्य रेल चलाएगा 36 विशेष ट्रेनें! 

ये ट्रेनें मिरज–लातूर और सोलापुर–मिरज के बीच संचालित की जाएंगी। इन विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को मेले में आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

पंढरपुर मेले के लिए मध्य रेल चलाएगा 36 विशेष ट्रेनें! 

Central-Railway-will-run-36-special-trains-for-the-Pandharpur-fair

महाराष्ट्र के पंढरपुर में 17 से 23 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्तिकी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 36 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मिरज–लातूर और सोलापुर–मिरज के बीच संचालित की जाएंगी। इन विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को मेले में आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

मध्य रेल के अनुसार, मिरज–लातूर के बीच पहली अनारक्षित विशेष ट्रेन सेवा के तहत 14 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 01405 मिरज से 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2.35 बजे लातूर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01406 लातूर से दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे मिरज पहुंचेगी।

इसी मार्ग पर दूसरी विशेष सेवा के तहत आठ फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 01407 मिरज से 19 से 22 नवंबर तक रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे लातूर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01408 लातूर से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे मिरज पहुंचेगी।

इसके अलावा, सोलापुर–मिरज के बीच 14 विशेष सेवाएं संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 01419 सोलापुर से 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे मिरज पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01420 मिरज से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शाम 7.10 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का पंढरपुर सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। सभी विशेष ट्रेनों में 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी/नॉन-एसी चेयर कार कोच और दो गार्ड ब्रेक वैन सहित कुल 18 कोच होंगे।

यात्री इन ट्रेनों में UTS प्रणाली के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा RailOne ऐप से भी टिकट उपलब्ध होंगे। विस्तृत समय-सारणी के लिए NTES ऐप या भारतीय रेल की वेबसाइट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-

एआई से बाल यौन शोषण सामग्री में 8,400% उछाल, डीपफेक से ब्लैकमेल बढ़ा! 
‘ओम’ फिल्म के लिए साई पल्लवी ने कटवाए लंबे बाल, मां हैरान!
Exit mobile version