27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाभारत में मिस्र के राजदूत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं...

भारत में मिस्र के राजदूत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं!

ग्लोबल मंच पर भारत की मजबूत पहचान को लेकर गलाल ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक विश्वसनीय और सम्मानित आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाता है।

Google News Follow

भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने बुधवार को पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि वे कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें।

उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह अवसर हमें अपने देशों के बीच व्यापार सहयोग की प्रबल संभावनाओं की भी याद दिलाता है। वर्तमान में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 5 अरब डॉलर का है, लेकिन हम इसे बढ़ाकर 12 अरब डॉलर करने के लक्ष्य के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

यह विस्तार न केवल आर्थिक दबावों को कम करेगा, बल्कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं में नई गति भी भरेगा। अवसर अपार हैं और हम इन आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि हमारे दोनों देश प्राचीन सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, हम आधुनिक राष्ट्र भी हैं, जो ग्लोबल मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दो महान सभ्यताओं के रूप में, हम क्षेत्रीय शांति और वैश्विक प्रगति में योगदान देने की जिम्मेदारी साझा करते हैं।

ग्लोबल मंच पर भारत की मजबूत पहचान को लेकर गलाल ने कहा कि भारत हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक विश्वसनीय और सम्मानित आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाता है।

उन्होंने कहा, “आज भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय शक्ति के रूप में खड़ा है। वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए, हमें उनके साथ आने वाले छिपे अवसरों को भी पहचानना होगा। साथ मिलकर काम कर, हम न केवल अपने लोगों के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए इन चुनौतियों को स्थिरता और समृद्धि के मार्ग में बदल सकते हैं।”

कामेल जायद गलाल ने भारत को लेकर कहा कि आर्थिक रूप से, भारत पहले से ही एशिया में एक अग्रणी देश है और एक वैश्विक शक्ति के रूप में निरंतर विकसित हो रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, लोगों को सशक्त बनाने और एक मजबूत, समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी जन्मदिन पर झारखंड में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें