27.3 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमदेश दुनियाकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की मुलाकात!

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की मुलाकात!

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "उत्तरी कमान, उधमपुर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। विचारों का एक सार्थक आदान-प्रदान हुआ।"

Google News Follow

Related

केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिसे केंद्रीय मंत्री ने ‘समृद्ध और उपयोगी चर्चा’ बताया।

इस बात की जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “उत्तरी कमान, उधमपुर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। विचारों का एक सार्थक आदान-प्रदान हुआ।”

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने 1 मई 2025 को उधमपुर स्थित भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला था। उन्होंने इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार का स्थान लिया। करीब 30 वर्षों के अनुभव वाले प्रतीक शर्मा एक अनुभवी इन्फैंट्री अधिकारी हैं, जिन्होंने सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

इससे पहले वह डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) और डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) जैसे अहम पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने डायरेक्टर जनरल ऑफ इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा को विभिन्न ऑपरेशनल क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने ऑपरेशन पवन, सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन पराक्रम जैसे अहम अभियानों में भूमिका निभाई है, जो उनकी सैन्य क्षमता और अनुभव को दर्शाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका मजबूत बैकग्राउंड रहा है। वह पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), देहरादून की इंडियन मिलिट्री अकादमी (आईएमए) और वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) के पूर्व छात्र रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को दिसंबर 1987 में मद्रास रेजिमेंट में कमीशन मिला था। अपने लंबे और सफल सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए देश की सेवा की है।

यह भी पढ़ें-

ईरान ने जारी किया 1 करोड़ रियाल का नया नोट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,004फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें