कसारा में मध्यरात्रि ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित!

मध्य रेलवे के अनुसार, यह ब्लॉक 21 नवंबर की रात 23:10 बजे से 22 नवंबर की रात 01:40 बजे तक खर्डी और कसारा के बीच अप मेन लाइन तथा तीसरी लाइन पर रहेगा।

कसारा में मध्यरात्रि ब्लॉक, लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित!

Midnight-block-at-Kasara-local-and-express-trains-to-be-affected

मध्य रेलवे द्वारा शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि यानी 21/22 नवंबर 2026 को कसारा स्टेशन के पास विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना और कसारा यार्ड में अप यार्ड लाइन के इगतपुरी की ओर विस्तार से जुड़े पोस्ट नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए निर्धारित किया गया है।

मध्य रेलवे के अनुसार, यह ब्लॉक 21 नवंबर की रात 23:10 बजे से 22 नवंबर की रात 01:40 बजे तक खर्डी और कसारा के बीच अप मेन लाइन तथा तीसरी लाइन पर रहेगा। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित होगा।

लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर

ब्लॉक के दौरान खर्डी और कसारा के बीच उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। सीएसएमटी से रात 21:32 बजे कसारा के लिए रवाना होने वाली लोकल आसनगांव स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। वहीं, रात 22:47 बजे रवाना होने वाली कसारा लोकल 18 मिनट की देरी से 23:05 बजे प्रस्थान करेगी और खर्डी स्टेशन पर 25 से 30 मिनट तक रोकी जाएगी।

ब्लॉक से पहले सीएसएमटी से कसारा के लिए अंतिम लोकल रात 20:44 बजे और कसारा से सीएसएमटी के लिए अंतिम लोकल रात 22:00 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद सीएसएमटी से कसारा के लिए पहली लोकल रात 23:05 बजे चलेगी, जबकि कसारा से सीएसएमटी के लिए पहली लोकल 22 नवंबर को सुबह 03:51 बजे रवाना होगी।

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित

ब्लॉक के कारण सीएसएमटी-हावड़ा मेल, एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल, एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस, सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस और एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें कसारा में 20 से 25 मिनट की देरी से चलेंगी।

रेलवे के मुताबिक, तीसरी लाइन के निर्माण से मेल-एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग करने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य में रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी और अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का रास्ता खुलेगा। रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

यह भी पढ़ें-

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, डब्ल्यूटीसी में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने!

मां सावित्री देवी को योगी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई!

Exit mobile version