पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने कहा कि जिले में कल, 28 जून से नेशनल पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा और यह तीन दिनों तक चलेगा। जिले में कुल 3200 बूथ बनाए गए हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी खास इंतजाम किए गए हैं।
सीकर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि पल्स पोलियो के लिए जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। हमने पूरे देश से इस बीमारी को मिटाकर जीत हासिल की है। जीत को हमें बरकरार रखना है। पड़ोसी देशों में इसका वायरस अभी भी जिंदा है। सीकर जिले में तीन हजार से अधिक बूथ बनाए गए हैं और तीन लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
नर्सिंग छात्रा वर्षा ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो कार्यक्रम को लेकर हम सब इकठ्ठा हुए हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। यह राष्ट्रीय प्रोग्राम 28 जून से 1 जुलाई तक चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच वर्ष से छोटे बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी’ की जरूर पिलाएं।
पहले वर्ष की एएनएम छात्रा करुण कंवर ने कहा कि यह प्रोग्राम पोलियो की दवा पिलाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में अब पोलियो की बीमारी खत्म हो गई है, लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे कि भविष्य में यह बीमारी बच्चों में उत्पन्न न हो पाए। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की।
महाराष्ट्र टीईटी 2026 स्थगित, प्रश्नपत्र मिलने पर परिषद का बड़ा फैसला!
