27 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
होमदेश दुनियासरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 21 अगस्त वॉक-इन इंटरव्यू!

सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, 21 अगस्त वॉक-इन इंटरव्यू!

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं|  

Google News Follow

Related

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी अस्पताल में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (पीएमएमएमएच) ने आपातकालीन तदर्थ (एडहॉक) आधार पर विभिन्न स्पेशलिटी में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पीएमएमएमएच की ओर से जिन स्पेशलिटी में सीनियर रेजिडेंट के 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें रेडियोलॉजी में 1, एनेस्थीसिया में 3, माइक्रोबायोलॉजी में 1, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 3, पीडियाट्रिक्स में 2, मेडिसिन में 1 और ऑर्थोपेडिक्स में 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स में लेवल-11 के तहत प्रति माह होगी।

वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें पीएमएमएमएच की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इंटरव्यू की तारीख से पहले पूरी करने की सलाह दी जाती है।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री/डिप्लोमा या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संबंधित स्पेशियलिटी में कोई दूसरी बराबर की क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।

इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास दिल्ली मेडिकल काउंसिल के साथ रजिस्टर्ड (सिर्फ डीएमसी में शामिल क्वालिफिकेशन पर विचार किया जाएगा) और तीन वर्ष की सीनियर रेजीडेंसी पूरी न की होनी चाहिए। वहीं, अगर पीजी कैंडिडेट उपलब्ध नहीं है, तो सरकारी/सरकारी संबंधित स्पेशियलिटी के पैनल वाले हॉस्पिटल में कम से कम दो वर्ष के अनुभव वाले नॉन-पीजी उम्मीदवार पर विचार किया जाएगा।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 21 अगस्त को ‘सम्मेलन कक्ष, तीसरी मंजिल, पं. मदन मोहन मालवीय अस्पताल, मालवीय नगर, नई दिल्ली-17’ पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 से 11 बजे के बीच तय किया गया है।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सुबह 11 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से तय पते पर पहुंचने के अलावा अपने साथ जमा किए हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाएं।

बता दें कि पीएमएमएमएच की ओर से यह नियुक्ति शुरू में 89 दिनों के लिए या रेगुलर उम्मीदवार के जॉइन करने तक (जो भी पहले हो) की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,638फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें