29.7 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026
होमदेश दुनियाएनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 52 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू!

एनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 52 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू!

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। 

Google News Follow

Related

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने ई-I ग्रेड में अलग-अलग विषय अनुसार इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईईटी) के कुल 52 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियों हेतु एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनटीपीसी लिमिटेड ने इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षुओं (ईईटी) के जिन 52 पदों पर रिक्तियां निकाली है, उनमें माइनिंग इंजीनियरिंग के 25 और सिविल/निर्माण इंजीनियरिंग के 27 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है।

ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का गेट 2025 परीक्षा उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन गेट 2025 स्कोर, शैक्षणिक योग्यता, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान करें। फिर, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

आवेदन ध्यान दें कि एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईईटी) पदों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आदि से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 

लगातार गिरावट से उबरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें