30 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियायात्रियों के लिए राहत, पश्चिम रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें!

यात्रियों के लिए राहत, पश्चिम रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें!

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा।

Google News Follow
त्योहारी सीजन और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने गोरखपुर और छपरा के लिए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित होंगी। इससे मुंबई और गुजरात से उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नवंबर के अंतिम सप्ताह में अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा।

1. बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल (05092/05091)

ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 25 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर से 23 नवंबर को रात 9:55 बजे रवाना होकर 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे होंगे।

2. बांद्रा टर्मिनस–छपरा स्पेशल (05186/05185)

ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस से 27 नवंबर को सुबह 10:45 बजे रवाना होकर 29 नवंबर को रात 1:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05185 छपरा से 25 नवंबर को रात 9 बजे प्रस्थान कर 27 नवंबर को सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, टूंडला, प्रयागराज, बनारस, मऊ, बलिया और सुरेमनपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे होंगे।

3. उधना–छपरा स्पेशल (05116/05115)

ट्रेन संख्या 05116 उधना से 26 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05115 छपरा से 24 नवंबर को शाम 6:20 बजे रवाना होकर 26 नवंबर को सुबह 5:20 बजे उधना पहुंचेगी।

यह ट्रेन व्यारा, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 3-टियर, एसी चेयर कार, स्लीपर और जनरल श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

24 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05092, 05186 और 05116 की बुकिंग 24 नवंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

तीनों ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी और कोच की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें-

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें