28.5 C
Mumbai
Wednesday, July 1, 2026
होमदेश दुनियाआरपीएससी ने जारी किया पांच बड़ी भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल, जुलाई में...

आरपीएससी ने जारी किया पांच बड़ी भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल, जुलाई में होंगे साक्षात्कार!

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत सहायक आचार्य (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के पदों के लिए साक्षात्कार 2 और 3 जुलाई 2026 को होंगे।

Google News Follow

Related

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कॉलेज शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत होने वाली पांच प्रमुख भर्तियों के साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। आयोग की इस घोषणा से अंतिम चयन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कार्यक्रम के अनुसार, सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर), शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (पीटीआई), लाइब्रेरियन तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार जुलाई 2026 के दौरान अजमेर स्थित आयोग मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत सहायक आचार्य (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के पदों के लिए साक्षात्कार 2 और 3 जुलाई 2026 को होंगे। वहीं सहायक आचार्य (इतिहास) भर्ती की 10वीं चरण की साक्षात्कार प्रक्रिया 6 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलेगी।

इसी तरह सहायक आचार्य (संस्कृत) पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 6 जुलाई से 16 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। पीटीआई परीक्षा-2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 6 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक होंगे, जबकि लाइब्रेरियन भर्ती के तीसरे चरण के साक्षात्कार 6 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक निर्धारित किए गए हैं।

आरपीएससी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग परीक्षा-2024 के अंतर्गत सहायक आचार्य पदों के लिए भी साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया है। कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एवं चेस्ट (ब्रॉड स्पेशियलिटी) तथा नियोनेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) विषयों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों में सहायक आचार्य के रूप में की जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी को साक्षात्कार प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, जाति, मूल निवास और अनुभव प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) तथा सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अधूरे दस्तावेजों के साथ पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आरपीएससी ने बताया कि व्यक्तिगत साक्षात्कार पत्र निर्धारित तिथियों से कुछ दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर रखने और समय रहते अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें-

पद्मश्री सम्मान पर हॉकी इंडिया ने सविता पूनिया को दी बधाई! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें