अभियान में रेलवे कर्मचारियों के साथ नागरिक निकायों, स्वयंसेवी संगठनों और यात्रियों ने भी भाग लिया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक के अनुसार, चार दिनों के दौरान मंडल में 10 टन से अधिक पृथक्कृत कचरा एकत्र किया गया।
इसमें 6,300 किलोग्राम गीला कचरा, 3,700 किलोग्राम सूखा कचरा, 83 किलोग्राम विशेष देखभाल वाला कचरा और 47 किलोग्राम सैनिटरी कचरा शामिल रहा।
सूरत के कोच केयर सेंटर में क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट (CTU) के कायाकल्प अभियान के तहत करीब 200 किलोग्राम कचरा हटाकर सूरत नगर निगम के अधिकारियों को सौंपा गया। साफ किए गए इस स्थल को उद्यान के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
मुंबई सेंट्रल और विरार स्थित कारशेड में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कोचों के अंदरूनी हिस्सों, शौचालयों, फर्श, फिटिंग्स और बाहरी सतहों की विशेष रूप से सफाई की गई।
अभियान में जनभागीदारी को भी प्रमुखता दी गई। 24 सितंबर को चलाए गए विशेष घर-घर संपर्क अभियान के तहत 158 घरों तक पहुंच बनाई गई। वहीं घरेलू कंपोस्टिंग और कचरा प्रबंधन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों में 140 लोगों ने भाग लिया।
रेलवे स्क्रैप से तैयार की गई ‘वेस्ट-टू-आर्ट’ कृतियों के जरिए रिड्यूस, रीयूज़ और रीसायकल (3R) का संदेश दिया गया। इसके साथ ही संवादात्मक चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
लगभग 150 रेलवे अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कचरा पृथक्करण और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई कर्मियों के कल्याण को भी प्राथमिकता दी गई। ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ पहल के तहत विरार और दादर में सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।
इसके अलावा सूरत, उमरगाम, भायंदर, घोलवड समेत कई स्टेशनों पर श्रमदान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आम लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
मुंबई सेंट्रल मंडल ने इन पहलों के माध्यम से स्वच्छ रेलवे परिसरों, कचरे के प्रभावी प्रबंधन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। अभियान के दौरान ‘स्वच्छता में सहभाग • स्वच्छ भारत • विकसित भारत’ की भावना को प्रमुखता से आगे बढ़ाया गया।
यह भी पढ़ें-
एशियन गेम्स 2026: अनाहत सिंह बनीं फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला!
जेन-जी के बीच भजन क्लबिंग में दिखे पीएम मोदी, वीडियो हुआ वायरल!
