भारत के जाने-माने स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। चहल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने फैसले की जानकारी दी है। चहल ने यह भी साफ किया है कि भले ही वह तुरंत प्रभाव से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलते रहेंगे। 36 साल के युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच नॉर्थम्पटनशायर के लिए लॉर्ड्स में खेला था।
A wizard with a red ball in hand 🪄
Yuzi Chahal has announced his retirement from first-class cricket.
Congratulations on a wonderful first-class career and thank you for everything ❤️ pic.twitter.com/R32JGNgpkm
— Northamptonshire CCC (@NorthantsCCC) October 2, 2026
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में युजवेंद्र चहल ने 49 मैचों की 79 पारियों में 148 विकेट लिए हैं। इनमें उन्होंने छह बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। जबकि उन्होंने आठ बार एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा किया है। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस एक पारी में 44 रन देकर 6 विकेट रहा। जबकि एक मैच में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 99 रन देकर 9 विकेट रहा है।
इस बीच, हालांकि रेड-बॉल क्रिकेट में मेरा सफर खत्म हो गया है, लेकिन मैंने ODI और T20 क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं लिया है। देश के लिए खेलने की भूख मेरे दिल में है और मैं क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट में वापसी करने की पूरी कोशिश करूंगा, युजवेंद्र चहल ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में साफ लिखा है।
यह भी पढ़ें-



