30 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था को करता है बदनाम : आलोक...

विपक्ष विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था को करता है बदनाम : आलोक कुमार!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत की कम ब्याज दरों की तारीफ करते हुए देश की सात प्रतिशत आर्थिक विकास दर का उल्लेख किया था।

Google News Follow

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत की आर्थिक विकास दर और कम ब्याज दरों को लेकर दिए गए बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारत की आर्थिक स्थिति के बारे में सच कहा है। दुनिया की अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्टें भी भारत की विकास दर को स्वीकार करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिंधु जल समझौते, भारत के सांस्कृतिक प्रभाव और फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत की कम ब्याज दरों की तारीफ करते हुए देश की सात प्रतिशत आर्थिक विकास दर का उल्लेख किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की वास्तविक आर्थिक स्थिति को स्वीकार किया है। कोरोना महामारी के बाद भारत ने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। ईरान-अमेरिका और रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बावजूद देश लगातार प्रगति कर रहा है।

आलोक कुमार ने कहा कि भारत में समृद्धि और संतोष बढ़ रहा है लेकिन कुछ लोग देश की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्होंने विपक्ष के एक प्रमुख नेता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेशी विश्वविद्यालयों में जाकर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट होने और भारत के बर्बादी की ओर बढ़ने जैसे बयान देना बेईमानी और झूठ है। उन्होंने ऐसे बयानों की निंदा की।

सिंधु जल समझौते को लेकर आलोक कुमार ने कहा कि पाकिस्तान का यह रुख नया नहीं है। उसके मंत्री के भारत दौरे और वापसी के बाद इस मुद्दे पर कोई नई स्थिति पैदा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि समझौते की अवधि पूरी हो चुकी है और इसके नवीनीकरण के लिए दोनों देशों की सहमति आवश्यक है।

उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और कश्मीर को भारत से अलग करने की कोशिश करने वालों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। आलोक कुमार ने कहा कि ऐसे हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच एकतरफा सद्भावना की उम्मीद नहीं की जा सकती।

सद्भावना दोनों तरफ से होनी चाहिए। भारत सरकार को अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौते पर केंद्र सरकार का रुख उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं।

भारत के वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों पर बात करते हुए वीएचपी अध्यक्ष ने कहा कि भारत का दुनिया के विभिन्न देशों के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव हजारों वर्षों पुराना है। इसके प्रमाण भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रभाव पूरी दुनिया में दिखाई देता है।

आलोक कुमार ने कहा कि बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को चीन, जापान समेत कई देशों में स्वीकार किया जाता है। इसी तरह सनातन धर्म के विचार भी दुनिया के अनेक हिस्सों में प्रचलित हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें सूफी संगीत की प्रस्तुति भी हुई थी। यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और दुनिया के साथ उसके ऐतिहासिक जुड़ाव को दर्शाता है।

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर आलोक कुमार ने गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में भगवान राम के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके आदर्शों के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह बदलाव केवल सिनेमाई नाटकीयता के लिए नहीं किए गए बल्कि इसके पीछे गलत नैरेटिव स्थापित करने की मंशा दिखाई देती है।

आलोक कुमार ने आरोप लगाया कि फिल्म में इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने ऋषियों के आश्रमों के बाहर राक्षसों के अत्याचार और हड्डियों के ढेर देखकर धरती को राक्षसों से मुक्त करने की प्रतिज्ञा की थी।

यह प्रतिज्ञा माता सीता के अपहरण से पहले की थी। हालांकि फिल्म में इस उद्देश्य को हटाकर ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया है, मानो भगवान राम ने युद्ध केवल अपनी पत्नी को रावण की कैद से छुड़ाने के लिए किया था।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें