28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाछत्तीसगढ़ : यह मोदी का भारत है, जो आतंकियों को घर में...

छत्तीसगढ़ : यह मोदी का भारत है, जो आतंकियों को घर में घुसकर मारता है!

पाक पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 "सिंदूर" उजाड़े थे, आज मां भारती के लालों ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। घर में घुसकर मारता है। जय हिंद की सेना। वंदे मातरम।“

Google News Follow
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘नए भारत’ का जवाब करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये पीएम मोदी का भारत है जो घर में घुस कर मारता है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसकी एक झलक है। बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि हम आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे|

पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएंगे जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इसलिए, आतंकवाद का अंत होना आवश्यक है। यह स्वाभाविक रूप से एक ऐसा कदम है जिसे हर देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाता है और हमेशा तैयार रहता है।

इससे पहले साव ने एक्स पोस्ट में भारतीय सेना के बदले की प्रशंसा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जब नाश मनुज पर छाता है। पहले विवेक मर जाता है।। पाक पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 “सिंदूर” उजाड़े थे, आज मां भारती के लालों ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है। ये नया भारत है, ये मोदी का भारत है। घर में घुसकर मारता है। जय हिंद की सेना। वंदे मातरम।“

बता दें कि रक्षा मंत्रालय की ओर से भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया।

भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने 2 मिनट की क्लिप दिखा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की कहानी बताई।

इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दावा किया कि भारत की कार्रवाई केंद्रित, मापी गई और गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर: प्रियंका, मायावती, अखिलेश ने सराहा सेना का शौर्य!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें