29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026
होमदेश दुनियाजेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 5-लेयर की सिक्योरिटी घेरा!

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, 5-लेयर की सिक्योरिटी घेरा!

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ समन्वय स्थापित कर हर एंट्री प्वाइंट पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग, बैगेज स्कैनिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया लागू की गई है।  

Google News Follow

Related

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन एवं प्रस्तावित जनसभा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक और बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में 5-स्तरीय सुरक्षा घेरा (फाइव-टियर सिक्योरिटी रिंग) बनाया गया है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ समन्वय स्थापित कर हर एंट्री प्वाइंट पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग, बैगेज स्कैनिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया लागू की गई है।

इसके अलावा एंटी-सबोटाज चेक, बम निरोधक दस्ता जांच, एंटी-माइंस स्कैनिंग जैसी सुरक्षा प्रक्रियाएं पहले से ही पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 5000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पीएसी, आरएएफ, एटीएस और सीआईएसएफ की संयुक्त तैनाती भी की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सघन जांच की जा रही है और महिलाओं के लिए अलग से चेकिंग एन्क्लोजर बनाए गए हैं। ड्रोन से किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय किया गया है और पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित करते हुए ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और विभिन्न स्थानों पर पुलिस हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

आपात स्थिति से निपटने के लिए इन और एसआरएफ टीमों को तैनात किया गया है, जबकि फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग और डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। करीब 20,000 वाहनों की पार्किंग के लिए 15 निर्धारित स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम के बाद भीड़ के सुरक्षित निकास के लिए फेज्ड डिस्पर्सल प्लान भी तैयार किया गया है।

इसके अलावा स्निफर डॉग स्क्वॉड, क्विक रिएक्शन टीम और वायरलेस व एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम के जरिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया गया है। यमुना नदी के नजदीक होने के कारण जलमार्ग पर भी रिवर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हैं, जिससे कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
यह भी पढ़ें-

पश्चिम बंगाल में तृणमूल के वीडियो पर आपत्ति जताने पर मतदान अधिकारी की पिटाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,961फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें