33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियामुरादाबाद शहर में पानी घुसा, राम गंगा उफान पर, अलर्ट जारी!

मुरादाबाद शहर में पानी घुसा, राम गंगा उफान पर, अलर्ट जारी!

उत्तराखंड से तीन लाख क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में आने के कारण जिले में बाढ़ आई है। जिले के 67 गांंवों में फसलें डूब गई है।

Google News Follow

Related

रामगंगा नदी में उत्तराखंड से तीन लाख क्यूसेक पानी आने से मुरादाबाद जिले में बाढ़ से 67 गांवों की फसलें डूब गईं और कई घरों में पानी घुस गया। जामा मस्जिद के पास पानी भरने से ताजपुर व इस्लामनगर मार्ग बंद हैं। हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन जंभेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में भी पानी भर गया है। मूंढापांडे क्षेत्र के 13 गांव पानी से घिर गए हैं और अगवानपुर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
उत्तराखंड से तीन लाख क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में आने के कारण जिले में बाढ़ आई है। जिले के 67 गांंवों में फसलें डूब गई है। पीतल नगरी में जामा मस्जिद के नजदीक पानी आने के कारण ताजपुर मार्ग, इस्लाम नगर मार्ग बंद कर दिया गया है। शहर के कई घरों में पानी घुस गया है। जिले के अधिकारियों का मानना है कि शनिवार तक पानी का बहाव कम हो जाएगा।
Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramgangaरामगंगा नदी में आई बाढ़ के चलते इस्लामनगर मार्ग दूसरे दिन भी रात में बंद रहा। नदी में आई बाढ़ के चलते हरदासपुर में निर्माणाधीन जंभेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में पानी लबालब भर गया है। जेसीबी और अन्य मशीनों का चलना मुश्किल हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

बताया कि अभी कार्य करना असंभव है। बाढ़ का पानी हटने पर कुछ किया जाएगा। इधर बाढ़ का पानी जामा मस्जिद के नजदीक आ गया है। कटघर क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ताजपुर मार्ग के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी कारण पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। वहीं मूंढापांडे क्षेत्र के 13 गांव पानी से घिर गए हैं। अगवानपुर तक बाढ़ का पानी आ गया है।

जिला प्रशासन की टीमों ने बाढ़ प्रभावित गांवों के 650 लोगों को भोजन बंटवाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए  32 मेडिकल टीमें, 30 एंबुलेंस को लगाया गया है। मेडिकल टीमों ने गांव के 452 लोगों का उपचार किया है।

Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramganga
1181 क्लोरीन एवं 577 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। पशु चिकित्सकों ने पशुओं का टीकाकरण किया। शुक्रवार को 1845 पशुओं का टीकाकरण किया गया। अभी तक कुल 88947 पशुओं का टीकाकरण किया गया है।
डीएम अनुज सिंह ने कृषि विभाग को फसलों की क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिए हैं। क्षति की देखरेख की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय की होगी। उन्होंने बताया कि  जिला प्रशासन ने सभी 35 बाढ़ चौकियों  को संचालित कर दिया है। 29 बाढ़ शरणालयों में रहने की व्यवस्था की गई है।
सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल के नजदीक स्थित श्मशान घाट पर एक फीट ऊपर पानी आ गया है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से बैरियर लगाकर इस मार्ग को बंद कर दिया है। विधायक रितेश गुप्ता ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
उत्तराखंड से दो दिन पहले तीन लाख क्यूसेक पानी बिजनौर की तरफ छोड़ा गया था। वहां से रामगंगा का पानी मुरादाबाद तक आया है। अब बिजनौर में पानी घट गया है। संभावना है कि शनिवार को मुरादाबाद में पानी कम हो जाएगा।
मूंढापांडे इलाके में रामगंगा व कोसी नदी में शुक्रवार को बाढ़ आने से क्षेत्र के दस गांव घिर गए हैं। फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे लोग परेशान हो गए हैं। मूंढापांडे रनियाठेर मार्ग पर हीरापुर, रनियाठेर गदईखेडा के गांव के नजदीक बाढ़ का पानी बह रहा है। इन गावों में बाहरी तरफ रह रहे लोग परेशान हो गए हैं।
Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramgangaदईखेड़ा निवासी देशपाल, मुकेश कुमार, राजीव, मनोज ने बताया कि उनके घरों के रास्तों पर पानी आ गया है। चकलालपुर, जैतपुर विसाहट, हिरनखेडा के मार्ग और खेत पानी से भर गए है। रामगंगा नदी का पानी अक्का डिलारी-घोसीपुरा मार्ग पर अक्का डिलारी के पास सड़क पर करीब ढाई फीट ऊपर बह रहा है।
इस कारण लोगों को पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। गतौरा की साप्ताहिक बाजार में पानी भर गया है।  अक्का पांडे भोजपुर के प्रधान गोविंद प्रसाद, चंदनपुर ईसापुर के पूर्व प्रधान सुरेंद्र, घोसीपुरा के भाकियू टिकैत गुट के नेता नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके गांव के पास पानी आ गया है। गतौरा की साप्ताहिक बाजार में पानी भर गया है।
 
यह भी पढ़ें-

राहुल के रात्रिभोज में उद्धव को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर बवाल​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें