27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाराहुल के रात्रिभोज में उद्धव को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर बवाल​!

राहुल के रात्रिभोज में उद्धव को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर बवाल​!

उन्होंने कहा, 'एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन था। फारूक और मैं पीछे बैठे थे। इसी तरह उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे।

Google News Follow

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखिया उद्धव ठाकरे को लेकर छिड़े विवाद को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने इस विवाद को बुतुका और गैर-जरूरी बताया है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर गुरुवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के लिए एक डिनर पार्टी आयोजित की गई थी। इस दौरान उद्धव भी वहां मौजूद थे। तस्वीरों में उन्हें  अंतिम पंक्ति में बैठा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो गई।
इसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया। कई लोगों ने इसे शिवसेना और महाराष्ट्र का अपमान बताया। इस पर पवार ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में उद्धव ठाकरे को अंतिम पंक्ति में बैठाने पर विवाद अनावश्यक है।
शरद पवार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ वाला आरोप अच्छी तरह से शोध और दस्तावेजों पर आधारित था। इस मामले की जांच करना चुनाव आयोग (ईसीआई) का काम है।
नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरद पवार ने स्वीकार किया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘हमें पहले ही इस पर गौर करना चाहिए था और सावधानी बरतनी चाहिए थी।’

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को एक संस्थागत चोरी बताया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के लिए इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है।

वरिष्ठ नेता ने इस बात पर अफसोस जताया कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैठने का मुद्दा एक अनावश्यक विवाद बन गया है। उन्होंने कहा, ‘एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन था। जब हम स्क्रीन पर कोई फिल्म देखते हैं, तो हम आगे नहीं, बल्कि पीछे बैठते हैं।

फारूक अब्दुल्ला और मैं पीछे बैठे थे। इसी तरह उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे।’
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रुख तय नहीं किया है। शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राकांपा के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हम भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे।’
​यह भी पढ़ें-

रक्षाबंधन पर तिब्बती बहनों ने मोहन भागवत को बांधी राखी​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें