27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मांडविया-अक्षय संग जेएलएन स्टेडियम में योग!

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मांडविया-अक्षय संग जेएलएन स्टेडियम में योग!

इसमें मशहूर योग प्रशिक्षक अंशुका परवानी का एक खास योग सत्र भी होगा। अंशुका ने योग को फिटनेस के प्रति सजग रहने वालों और मशहूर व्यक्तियों के बीच लोकप्रिय बनाने में बड़ा योगदान दिया है।

Google News Follow
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 21 जून (रविवार) को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल और श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और अभिनेता अक्षय कुमार हिस्सा लेंगे। ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ थीम पर आधारित योग सेशन में लगभग 3000 लोग हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस खास फिट इंडिया कार्यक्रम में लगभग 3,000 लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। इसमें मशहूर योग प्रशिक्षक अंशुका परवानी का एक खास योग सत्र भी होगा। अंशुका ने योग को फिटनेस के प्रति सजग रहने वालों और मशहूर व्यक्तियों के बीच लोकप्रिय बनाने में बड़ा योगदान दिया है।

रविवार को होने वाले कार्यक्रम में एथलीट, विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, फिटनेस के प्रति सजग रहने वाले, और योग करने वाले शामिल होंगे।

डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, “जब से संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर अपनाया है, यह वार्षिक कार्यक्रम शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सेहत का दुनिया भर में जश्न बन गया है। यह दिन अलग-अलग महाद्वीपों के लाखों योग करने वालों को एक साथ लाता है। योग भौगोलिक सीमाओं को पार करके एक वैश्विक घटना बन गयी है।”

यह कार्यक्रम खेल मंत्रालय पूरे देश में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सभी क्षेत्रिय केंद्रों, नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, साई प्रशिक्षण केंद्रों और खेलो इंडिया संस्थानों में समन्वित योग सेशन के जरिए मनाएगी। नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन, राज्यों के खेल विभाग, खेल विश्वविद्यालय के साथ ही अन्य जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे।
यह योग को बढ़ाने के लिए पूरे तंत्र की एकजुटता और प्रतिबद्धता को दिखाता है। पूरे देश में 15,000 से अधिक लोग इसका हिस्सा बनेंगे। 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक जश्न में 180 से ज्यादा देशों के लाखों लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

पिछले दस सालों में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियानों में से एक बन गया है। इसमें भारत सबसे आगे है। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल और योग दिवस जैसे अभियानों के माध्यम से दुनिया भर के लोगों के लिए एक स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जिंदगी को बढ़ावा देने में भारत का नेतृत्व मजबूत हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

पूर्वोत्तर वैश्विक पहचान बना, अष्टलक्ष्मी मॉडल से मजबूत हुआ क्षेत्र : वित्त मंत्री सीतारमण!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें