प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी पिछले सीजन टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने में सफल रही थी। प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट में 547 और प्रियांश ने भी 475 रन बनाए थे। नंबर तीन की पोजीशन पर श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं, शशांक सिंह और नेहल वढेरा से आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। विष्णु विनोद, मुशीर खान और सूर्यांश शेडगे के रूप में पंजाब के पास अच्छे भारतीय युवा बल्लेबाज भी मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल टीम परिस्थितियों के हिसाब से कर सकती है। टीम का गेंदबाजी अटैक भी इस साल काफी संतुलित दिख रहा है। मार्को जानसेन और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे।
हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में टीम को लॉकी फर्ग्यूसन की सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। वैशाक विजयकुमार और यश ठाकुर में से कोई एक तीसरे गेंदबाज की भूमिका निभा सकता है। जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वार्शुइस को खरीदने के साथ ही पंजाब किंग्स ने अपने तेज गेंदबाजी अटैक को और धार दी है।
पंजाब किंग्स की टीम में सिर्फ एक कमजोरी नजर आती है और वह है टीम का मिडिल ऑर्डर। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ मिडिल ऑर्डर का निराशाजनक प्रदर्शन टीम को भारी पड़ा था। मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा और शशांक सिंह के प्रदर्शन में पिछले सीजन निरंतरता नजर नहीं आई है। वहीं, इस बार जोश इंग्लिस भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कैनोली, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन।
महाराष्ट्र विधानसभा फर्जी एंट्री पास मामला, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार!



