28.7 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमदेश दुनियायुवा कलाकारों से सीख रहीं नीना गुप्ता, नई पीढ़ी से रहती अपडेट!

युवा कलाकारों से सीख रहीं नीना गुप्ता, नई पीढ़ी से रहती अपडेट!

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "मैं इन दिनों एक सीरीज में युवा लड़कियों के साथ काम कर रही हूं और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

Google News Follow

Related

फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ खुद को बदलते रहना और हर दिन नया सीखना बहुत जरूरी होता है। एक्ट्रेस नीना गुप्ता का मानना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने बताया कि वह आजकल युवा कलाकारों के साथ काम करके बहुत कुछ सीख रही हैं।

इसी अनुभव को उन्होंने एक वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे नई पीढ़ी के साथ जुड़कर वह खुद को समय के साथ ढाल रही हैं।

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “मैं इन दिनों एक सीरीज में युवा लड़कियों के साथ काम कर रही हूं और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। आजकल का संगीत कैसा है, लोग किस तरह की भाषा बोलते हैं, फैशन में क्या चल रहा है और सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है, ये सारी बातें मैं अपने साथ काम करने वाले युवा कलाकारों से सीख रही हूं।”

उन्होंने कहा, “कई ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में मुझे पहले ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मैं धीरे-धीरे सब समझने लगी हूं। यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि इससे मेरी सोच और समझ दोनों में बदलाव आ रहा है।”

नीना गुप्ता ने कहा, ”नई पीढ़ी के लोगों के साथ काम करने से मुझे एक अलग नजरिया मिला है। इससे मुझे यह समझने में मदद मिल रही है कि आज के समय में लोग कैसे सोचते हैं और किस तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं।

मेरे एक पुराने दोस्त मिस्टर तलवार (जो अब इस दुनिया में नहीं है) ने एक बार मुझसे कहा था कि जब वह जवान थे, तो उन्होंने अपने से बड़े लोगों के साथ रहकर उनसे सीखा और जब वह बड़े हो गए, तो उन्होंने युवाओं के साथ रहना शुरू किया, ताकि उनसे नई चीजें सीख सकें।”

नीना गुप्ता को अपने दोस्त की ये बात काफी गहरी लगी और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी में अपनाया।

उन्होंने कहा, ”अब मैं जानबूझकर युवा लोगों के बीच रहती हूं और सीखने की कोशिश करती हूं। मेरा मानना है कि अगर इंसान सीखना बंद कर देता है, तो वह पीछे रह जाता है। इसलिए मैं हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करती हूं, चाहे वह छोटी चीज ही क्यों न हो। यही सोच मुझे आज भी इंडस्ट्री में बनाए रखे हुए है।”

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,442फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें