24 C
Mumbai
Saturday, January 24, 2026
होमदेश दुनियाबीएमसी चुनाव: वोट हमारी ताकत, रणबीर कपूर शबाना आजमी मतदान!

बीएमसी चुनाव: वोट हमारी ताकत, रणबीर कपूर शबाना आजमी मतदान!

रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का नागरिक होने के बाद सभी का फर्ज है कि वे हर चुनाव में अपनी हिस्सेदारी निभाएं। वोट ही हमारी ताकत है| 

Google News Follow

Related

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) महाराष्ट्र की सत्ता में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। मुंबई के लोगों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में हिस्सा बनने का मौका मिला है और आम से लेकर खास लोग तक मतदान को लेकर उत्साहित हैं।

सुबह से राजनेता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अपना कीमती वोट देकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। रणबीर कपूर, विक्की कौशल, एक्टर रजत कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन, पद्मिनी कोल्हापुरे और शबाना आजमी को भी वोट डालते हुए देखा गया।

रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का नागरिक होने के बाद सभी का फर्ज है कि वे हर चुनाव में अपनी हिस्सेदारी निभाएं। वोट ही हमारी ताकत है, और हम साल भर शिकायतें करते हैं, तो आज मौका है कि अपना वोट दें। इसके साथ ही अभिनेता ने साल भर होने वाले बड़े आयोजनों के लिए बीएमसी का शुक्रिया भी किया।

एक्टर रजत कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी वोट देने के बाद बूथ से जाते हुए देखा गया। उन्होंने मीडिया के सामने वोटिंग चिन्ह को दिखाया और सभी से मतदान की अपील की। अभिनेता विक्की कौशल और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन भी पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे।

इसके अलावा, पद्मिनी कोल्हापुरे और शबाना आजमी भी अपनी कीमती वोट देने पहुंचीं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मतदान करना बहुत जरूरी है। आज छुट्टी है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप घर पर आराम करें। मतदान में बहुत कम समय लगता है, इसलिए बाहर निकलें और अपना वोट डालें, नहीं तो बाद में शिकायत करने का कोई हक नहीं रहेगा।”

शबाना आजमी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे लिए खूबसूरत मुंबई का मतलब सिर्फ दिखावटी सुंदरता नहीं है। मेरा मानना ​​है कि अगर हम किसी भी शहर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो हमें हर नागरिक, हर निवासी को समान अधिकार देने होंगे और उसके लिए वोट डालना बहुत जरूरी है।

इससे पहले एक्टर रजा मुराद को भी पोलिंग बूथ पर देखा गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब भी वोट डालने का मौका मिले तो वोट डालने से पीछे न हटें, क्योंकि ये सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का परम कर्तव्य है। जो लोग वोट डालने से परहेज करते हैं, उन्हें शिकायत करने का भी अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें-

यूपी : सीएम योगी की नीति से बढ़ी अन्नदाताओं की शक्ति, 9 वर्षों में कृषि क्षेत्र में आई क्रांति​! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,364फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें