29.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियामिजोरम में भारी बारिश के कारण ढही खदान, सात की मौत; नदियों...

मिजोरम में भारी बारिश के कारण ढही खदान, सात की मौत; नदियों का स्तर भी बढ़ा!

Google News Follow

मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। आइजोल शहर में भारी बारिश के कारण पत्थर की खदान धंस गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। 10 मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हैं। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदान धंस गई।बता दें कि हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। 

अलर्ट के बावजूद कराया जा रहा था काम:बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है और वे खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामला: सेशन कोर्ट में ​​वि​भव कुमार की ​याचिका​ ख़ारिज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें