28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामामुख्तार अंसारी के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार...

मुख्तार अंसारी के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश का बाहुबली माफिया डॉन व विधायक मुख़्तार अंसारी बीते डेढ़ सप्ताह पहले बांदा के एक अस्पताल में मौत हो गयी| डॉक्टरों के अनुसार मुख़्तार की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण होने की बात की गयी है| मृतक माफिया का बेटा अब्बास अंसारी ने अपने पिता के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अदालत में एक याचिका भी दायर की थी| बता दें कि अब्बास एक आपराधिक मामले में पुलिस न्यायिक हिरासत में बंद है|

बता दें कि माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी को उसके पैतॄक जिला गाजीपुर के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर में स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया|न्यायिक हिरासत में बंद अब्बास पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाया था, जबकि इस स्थिति में अंसारी परिवार उसके पैरोल के लिए सुप्रीम कोर्ट भी गया था, लेकिन अदालत से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी|

मुख्तार अंसारी की फातिहा (विशेष प्रार्थना) 10 अप्रैल को होनी है। जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पिता के फातिहा पर शामिल होने की अनुमति मांगी है। इस पर अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी उससे मिलने के लिए कासगंज जेल में पहुंची थी|इस दौरान अब्बास का छोटा भाई उमर भी मौजूद रहा|दोनों ने दोपहर के वक्त जेल में जाकर अब्बास से मुलाकात की|अब्बास अंसारी यूपी की मऊ विधानसभा सीट से विधायक है|मुख्तार की मौत के बाद पत्नी से अब्बास की बात हुई थी|

यह भी पढ़ें-

शशि थरूर की संपत्ति: थरूर का निवेश फंड देखकर हैरान रह जाएंगे आप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें