26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाहिट वेव को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट!

हिट वेव को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट!

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मई महीने के आधा बीत जाने के बाद राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ती दिखाई दे रही है|इसको लेकर मौसम विभाग की चेतावनी ने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में हिट वेव ने टेंशन बढ़ा दी है|मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी में 18 और 19 मई को हीट वेव का कहर देखने को मिल सकता है|

मौसम विभाग ने नागरिकों चेतावनी देते हुए कहा कि गर्म हवाओं के साथ लू का कहर बढ़ने वाला है|मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 और 45 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 और 27 डिग्री रह सकता है|

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के प्रकोप का असर अभी से ही दिखाई दे रहा है| बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, जिससे दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिले| राजधानी में हीट वेव के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है|मौसम विभाग की ओर से नयी सूचना के अनुसार, 23 मई तक राजधानी दिल्ली में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिसके कारण दिल्ली के लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है| दोपहर में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है|

भीषण गर्मी के कारण डॉक्टर्स लोगों को खूब पानी पीने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही मौसमी फलों और सब्जियो के सेवन करने की राय दे रहे हैं| गर्मी से परेशानी बढ़ने के कारण सड़कों पर लोग छाते का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं| मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में कहीं पर भी बूंदा-बांदी की कोई संभावना नहीं है|

यह भी पढ़ें-

किसकी मुंबई? किले पर किसका नाम है?; क्या है देवेन्द्र फड़णवीस का दावा?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें