29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनिया​भारत का मिशन "असंभव": ​बमबारी के बीच फंसे 500 छात्रों को निकाला

​भारत का मिशन “असंभव”: ​बमबारी के बीच फंसे 500 छात्रों को निकाला

दो बैच में तकरीबन 500 भारतीयों को सुरक्षित पोलैंड के रेजजो शहर के होटल प्रेसिडेंस्की पहुंचाया गया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद इतनी भयावह हो गयी है कि नागरिकों को वहां बाहर निकालना चुनौती बनी हुई है, जिसे भारत मिशन “असंभव” के तहत यूक्रेन में ​भारी ​बमबारी के बीच अपने लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य बखूबी से अंजाम दिया है|

पोलैंड बॉर्डर से पहले भारतीय छात्रों को कई किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ रहा था। फिर खबरें भी आने लगीं कि यूक्रेन बॉर्डर पुलिस भारतीयों को टॉर्चर कर रही है, ऐसे में पोलैंड में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने ऐसे मिशन को अंजाम दिया जो जंग के हालात में इम्पॉसिबल था।

इस मिशन को एम्बेसी के साथ लीड करने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन अमित लाथ ने पोलैंड से 444 भारतीय छात्रों को मंगलवार शाम भारत के लिए रवाना किया गया। इस मिशन में इंडो-पोलिश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (IPCCI) ने रणनीति बनाने में मदद की। इस मिशन को अंजाम देने के लिए युद्धग्रस्त यूक्रेन बॉर्डर के अंदर 30 से 50 किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे भारतीय छात्रों को पोलैंड के सुरक्षित क्षेत्र में लाना था।

इस मिशन में सबसे बड़ी चुनौती थी छात्रों से संपर्क साधना था। इसके बाद पोलैंड के बस ट्रांसर्पोटर्स को इस मुश्किल मिशन पर जाने के लिए तैयार करना भी बड़ी चुनौती रही। यहां फिर IPCCI के प्रभाव का यूज किया गया।

मिशन को पूरा करने में 5 से 6 दिन लगे। पोलैंड से यूक्रेन की ओर जाते हुए बसों को कम समय लगा, लेकिन भारतीयों को वापस लाते वक्त इन्हें दोगुना टाइम लगा। दरअसल, यूक्रेन से पोलैंड आने वाले रिफ्यूजियों की वजह से पूरे रास्ते में जाम लगा था। आखिरकार दो बैच में तकरीबन 500 भारतीयों को सुरक्षित पोलैंड के रेजजो शहर के होटल प्रेसिडेंस्की पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें-

​Russia Attack: यूक्रेन के बाद अगला निशाना कौन? बेलारूस ने खोला राज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें