30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामासपा नेता समेत 10 गिरफ्तार, चला रहें थे जाली नोटों का कारोबार;...

सपा नेता समेत 10 गिरफ्तार, चला रहें थे जाली नोटों का कारोबार; तमंचे, सुतली बम और सिमकार्ड बरामद!

पुलिस के अनुसार इस गिरोह का मास्टरमाइंड सपा नेता रफ़ी उर्फ़ बबलू नेपाल-यूपी-बिहार बॉर्डर पर नकली नोटों की सप्लाई करवाता था।

Google News Follow

पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने छापामारी कर कई जाली नोटों संग असली नोट और तमंचे भी बरामद किए है। दरम्यान समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी का राष्ट्रिय सचिव रफ़ी खान और पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नौशाद खान समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरसल पुलिस ने कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में छापा मारकर जाली नोट छापने वाले स्कैनर-प्रिंटर समेत करीब 5.62 लाख की करेंसी भी बरामद की है। इनमें 1 लाख 10 हजार के असली नोट और 3000 नेपाली नोट भी शामिल है। साथ ही आरोपियों से 10 देसी तमंचे, 4 सुतली बम, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदे गए 2 नेपाली और 26 भारतीय सिम बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:

इजरायल का हिजबुल्ला पर घातक हवाई हमला, 492 की मौत 1000 घायल!

फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? शरद पवार की टिप्पणी से राजनीतिक गलियारों में छिड़ी बहस!

‘… तो 75 फीसदी यूजर्स UPI पेमेंट करना बंद कर देंगे’, ताजा सर्वे में हुआ खुलासा!

पुलिस के अनुसार इस गिरोह का मास्टरमाइंड सपा नेता रफ़ी उर्फ़ बबलू नेपाल-यूपी-बिहार बॉर्डर पर नकली नोटों की सप्लाई करवाता था। पकडे गए दस आरोपियों में औरंगजेब, मोहम्मद रफी खान, नौशाद खान, शेख जमालुद्दीन, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, रेहान खान उर्फ सद्दाम, हाशिम खान और सिराज हशमती शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि, मामले में बिहार के सिवान का जितेंद्र यादव, गोपालगंज से मनीष कुमार और कमरुद्दीन समेत 4 आरोपी फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें