29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाकृष्ण जन्मस्थान का दस किमी एरिया तीर्थ स्थल घोषित

कृष्ण जन्मस्थान का दस किमी एरिया तीर्थ स्थल घोषित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कृष्ण जन्मस्थान मथुरा और वृंदावन को लेकर बड़ा निर्णय लिया

Google News Follow

मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को कृष्ण जन्मस्थान मथुरा और वृंदावन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सीएम योगी ने कृष्ण के जन्मस्थान के 10 वर्ग किमी के दायरे में को तीर्थस्थल घोषित किया है। इस इलाके में 22 नगर निगम वार्ड क्षेत्र आते हैं। मालूम हो हो कि कृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी ने मथुरा में थे और भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किया था।

#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने मथुरा-वृंदावन में श्री कृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग कि.मी. क्षेत्र के कुल 22 नगर निगम वार्ड, क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में घोषित किया है।
pic.twitter.com/wS6P6SnRYN—
CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 10, 2021
पिछले महीने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में ही जन्माष्टमी भी मनाई थी, जिसके बाद तीर्थ स्थल घोषित किए जाने का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए थे। मथुरा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि पहले त्यौहार में बधाई देने के लिए विधायक, मुख्यमंत्री यहां नहीं आते थे और जो पहले मंदिरों में जाने से डरते थे, वे अब कह रहे हैं कि राम मेरे हैं, कृष्ण भी मेरे हैं।
बता दें कि यूपी में तीर्थ स्थलों के विकास का काम चल रहा है। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा आदि में सुविधाएं पहले की मुकाबले बेहतर हो रही हैं। अयोध्या में डेढ़ साल पहले आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
माना जा रहा है कि साल 2024 से पहले तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। वहीं, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर भी काम चल रहा है। इसके भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें