29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियावैक्सीनेशन: 100 करोड़ डोज पूरा होने पर BJP करेगी यह काम, इस...

वैक्सीनेशन: 100 करोड़ डोज पूरा होने पर BJP करेगी यह काम, इस गार्ड से मिलेंगे PM  

Google News Follow
 नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन की 100 करोड़ की डोज पूरा होने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी बड़ी तैयारी में जुटी हुई है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के अवसर पर पार्टी के सांसद , विधायक और कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि जो भी जनप्रतिनिधि जहां पर रहेंगे वह उस जगह के वैक्सीनेशन सेंटर में जाएंगे और वैक्सीनेशन कार्यक्रम से जुड़े लोगों का सम्मान करेंगे। इसके तहत वैक्सीनेशन कार्यक्रम में जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी और अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस दौरान वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने आए लोगों का भी सम्मान करेगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से विशेष व्यवस्था की जाएगी। अरुण सिंह ने आगे बताया कि इस दिन पार्टी की ओर से वैक्सीनेशन सेंटर में फल, जूस आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने और वापस घर छोड़ने के लिए भी पिक और ड्रॉप की सुविधा पार्टी की ओर से दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद में मौजूद रहेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह कोयंबटूर में मौजूद रहेंगे। जबकि दुष्यंत गौतम लखनऊ में मौजूद रहेंगे।
रमाकांत सुरक्षा गार्ड से मिलेंगे पीएम: बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सुबह  10:30 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाएंगे और फ्रंट लाइन वर्कर से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वहां पर रमाकांत नाम के एक सुरक्षा गार्ड से भी मिलेंगे। रमाकांत आरएमएल में पोस्टेड हैं और उन्हें कोरोना की पहली और दूसरी डोज बतौर फ्रंटलाइन वर्कर ली। प्रधानमंत्री उन डॉक्टरों से भी मुलाकात करेंगे जिन्होंने कोरोना वायरस की पहली डोज ली। फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर एसआईएस कंपनी के गार्डर रमाकांत से प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे। इसी कड़ी में एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही देश भर के तमाम सार्वजनिक स्थलों पर जैसे रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों, हवाई अड्डों, बस अड्डों पर एक ही साथ ये थीम सॉन्ग सुनाई देगा। कैलाश खेर की आवाज में इस थीम सॉन्ग को 100 करोड़ डोज होने पर लॉन्च किया जाएगा।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें