28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाHeat Wave: मक्का में 1000 श्रद्धालुओं की मौत; सैकड़ों अस्पताल में भर्ती!

Heat Wave: मक्का में 1000 श्रद्धालुओं की मौत; सैकड़ों अस्पताल में भर्ती!

इसका सीधा असर हज यात्रियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार के दिन हज यात्रा से 550 श्रद्धालुओं के मौत की खबर सामने आयी थी। आज मृतकों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है।

Google News Follow

सऊदी अरब के मक्का शहर में हिट वेब के कारण 1000 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है। फिलहाल सऊदी अरब और मध्य पूर्व एशिया में हिट वेब के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। इसका सीधा असर हज यात्रियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार के दिन हज यात्रा से 550 श्रद्धालुओं के मौत की खबर सामने आयी थी। आज मृतकों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है।

इस्लाम में हज यात्रा का बढ़ा महत्व है, इस्लाम में बताए गए मुस्लिमों के पांच कर्तव्यों में हज यात्रा भी शामिल है। प्रत्येक मुस्लिम को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार हज यात्रा में शरीक होना अनिवार्य बताया गया है। इसी कारण हर वर्ष लाखों की संख्या में मुस्लिम हज यात्रा के लिए सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर में जाते है। इस समय भी हज यात्रा में लाखों की संख्या में मुस्लिम मक्का पहुंचे है।

बता दें ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनियां में जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिसका एक कारण बढ़ती गर्मी है| मक्का में हज यात्रा पर गए श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में हिट वेब का शिकार हो चुके है| भीषण गर्मी के कारण अधिकांश हज यात्रियों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है| इसका गंभीर परिणाम यात्रा पर दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि हज यात्रा के लिए गए श्रद्धालुओं को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता है| इन दिनों मक्का में भीषण गर्मी के कारण खुले आसमान में खड़ा होना इन श्रद्धालुओं के लिए मुश्किल होता दिखाई दे रहा है| लोगों द्वारा कतार में खड़े श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी और पेय पदार्थों की व्यवस्था की जा रही है| इसके बावजूद लू का असर दिखाई दे रहा है|

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे है। साथ ही साथ मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है ऐसा कहा जा रहा है। फ़िलहाल मक्का शहर में ५१.८ से तापमान दर्ज किया गया है। सऊदी प्रशासन द्वारा बताया गया है कि श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिले इसलिए प्रशासन काम में जुटा हुआ है। सऊदी अरब में मरने वालों में विभिन्न देशों से है। उनमें भी इजिप्त के मृतकों की संख्या ज्यादा है। दूसरी और कई हज यात्री लापता बताए जा रहें है, जिनके परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

वाराणसी दौरा: प्रधानमंत्री मोदी की कार पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें