28.9 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया​UP: 10वीं पास ​Student​​ ​को​​​ जरूरी​ होगा ​बायोमेट्रिक अटेंडेंस ​

​UP: 10वीं पास ​Student​​ ​को​​​ जरूरी​ होगा ​बायोमेट्रिक अटेंडेंस ​

इसके तहत यूपी के हर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लि​​ए मुफ्त कोचिंग सुविधा की व्यवस्था की जाएगी| युवाओं को अभ्युदय कोचिंग योजना के माध्यम से IAS, IPS, IFS, PCS और IIT के एक्सपर्ट समेत अन्य का मार्गदर्शन मिलेगा|

Google News Follow

10वीं की परीक्षा पास कर किये विद्यार्थियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है| दसवीं पास करके आगे की पढ़ाई करने वाले उन सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में अब बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जो छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे हैं|

गौरतलब है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाना उन सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा, जो दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद इंटरमीडिएट, टेक्निकल या व्यावसायिक शिक्षा के किसी भी सेक्टर की पढ़ाई करेंगे| समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर राकेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है|

गौरतलब है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात देने जा रही है| इसके तहत यूपी के हर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लि​​ए मुफ्त कोचिंग सुविधा की व्यवस्था की जाएगी| युवाओं को अभ्युदय कोचिंग योजना के माध्यम से IAS, IPS, IFS, PCS और IIT के एक्सपर्ट समेत अन्य का मार्गदर्शन मिलेगा|

आपको बता दें कि मुफ्त कोचिंग के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा| इसमें एडमिशन के लिए हर साल उत्तर प्रदेश प्रशासन और प्रबंधन अकादमी की तरफ से पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी|

बता दें कि यूपी के हर जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मीटिंग में समाज कल्याण मंत्रालय ने अपने 100 दिन के एजेंडे में गरीब और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को मुफ्त कोचिंग सुविधा मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है|

यह भी पढ़ें-

Temple Attack:​ ​जेहादी ऐप बना रहा था मुर्तजा, ​ATS का बड़ा खुलासा​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें