27.5 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमदेश दुनियाप्रेम गली के 11 साल: दो प्रेमियों ने ऐसे गुजारे दिन रात,घरवाले भी...

प्रेम गली के 11 साल: दो प्रेमियों ने ऐसे गुजारे दिन रात,घरवाले भी रहे अंजान  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। 11 साल से लापता एक युवती अब जाकर मिली है। युवती अपने प्रेमी के कमरे में छुप कर रह रही थी।पुलिस थाने में युवती के लापता होने की रिपोर्ट भी घरवालों ने उसी समय दर्ज कराई थी। केरल के पलक्कड़ के अयालपुर गांव की इस लड़की को उसके घरवाले 11 साल से ढूंढ रहे थे, लेकिन वह नहीं मिली तो घरवाले भी उसे ढूंढना छोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि वह अपने घरवालों के घर से कुछ दूर पर ही अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। जब उसका प्रेमी पकड़ा गया तो यह राज खुला। यह बात 2010 की है जब सजीथा 19 साल की थी, तभी वह घर से लापता हो गई । उसके लापता होने पर घरवालों ने पुलिस में मामला भी कराया था। युवती की बहुत खोज हुई ,लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अब 11 साल बाद युवती का पता चला है। यह मामला तब खुला जब उसका प्रेमी पकड़ा गया।

बता दें कि सजीथा अपने माता-पिता के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रह रही थी। यहां वह अपने प्रेमी रहमान के साथ 10 साल से रही थी। लेकिन न तो सजीथा के घरवाले जान पाए न ही रहमान के घरवाले। मार्च 2021 में रहमान भी अपने घर से लापता हो गया था। उसके घरवालों ने भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक दिन रहमान के भाई ने उसे सड़क पर देख लिया और वह उसे घर चलने के लिए कहने लगा लेकिन रहमान तैयार नहीं हुआ। रहमान के भाई ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और रहमान को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस स्टेशन में रहमान ने सारी कहानी बताई। रहमान ने बताया कि वह किराए के घर में रह रहा है और सजीथा भी रह रही है। रहमान के कमरे में न टॉयलेट है और न बाथरूम। ऐसी स्थिति में सजीदा रात को घरवालों के सो जाने के बाद खिड़की से बाहर आना-जाना करती थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने रहमान और संजीथा को साथ रहने की इजाजत दे दी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें