26 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमदेश दुनियामोरबी हादसा: बीजेपी सांसद की बहन के परिवार से 12 लोगों की मौत 

मोरबी हादसा: बीजेपी सांसद की बहन के परिवार से 12 लोगों की मौत 

मोहन कुंदरिया की बहन के पति के भाई की चार बेटियां ,तीन दामाद और पांच बच्चे शामिल हैं    

Google News Follow

Related

गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर स्थित सस्पेंशन पुल हादसे में अब तक 141 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बाद भी सकती है। इस घटना में  बीजेपी सांसद  मोहन कुंदरिया की बहन के परिवार के बारह सदस्यों की मौत हुई है। जिसमें उनके बहन के पति के भाई की चार बेटियां ,तीन दामाद और पांच बच्चे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से बीजेपी सांसद लगातार मौके बने हुए हैं। इस घटना के बाद बीजेपी सांसद ने कहा कि इस घटना में अपने परिवार के लोगों को खोने बहुत दुख है। सरकार इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि इस हादसे पर पीएम मोदी लगातार नजर बनाये हुए हैं। लगातार घटना से जुडी जानकारी ले रहे हैं। बीजेपी सांसद बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

वहीं, घटनास्थल पर गृहमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं। उन्होंने बचाव कार्य में जुटे लोगों से मिले और घटना स्थल का निरीक्षण किया। रेस्क्यू कार्य में  सेना के जवान भी जुटे हुए हैं। इस घटना में सबसे अधिक मरने वालों में महिला और बच्चे शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप घायल हुए हैं।
     
ये भी पढ़ें 

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, केबल पुल टूटने से नदी में गिरे लोग

भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें