27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाचंद सेकंड में मातम; भारी चट्टानों की चपेट में आए 13 लोग

चंद सेकंड में मातम; भारी चट्टानों की चपेट में आए 13 लोग

पहाड़ से गिरी चट्टानों ने ली 13 जानें

Google News Follow

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ (तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग) पर शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) दोपहर कडू नाला के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। कुल्लू से पांगी की ओर आ रही एक टाटा सूमो टैक्सी (एचपी-01एम-2210) अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टानों की चपेट में आ गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में ड्राइवर सहित करीब 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को मार्ग खुलने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया।

प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही लाहुल पुलिस, तिंदी थाना पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पांगी के कार्यकारी आवासीय आयुक्त तथा एसडीएम अमनदीप सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और बचाव दल युद्ध स्तर पर मलबा हटाकर वाहन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन और आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें-

हिंसक लोगों का प्रोटेस्ट पर कब्ज़ा; 118 पुलिसवाले घायल, 20 पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें