29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामा14 बांग्लादेशी घुसपैठ गिरफ्तार, 9 के पास मिला आधारकार्ड!

14 बांग्लादेशी घुसपैठ गिरफ्तार, 9 के पास मिला आधारकार्ड!

मुख्यमंत्री सरमा ने राज्य पुलिस बल की सराहना

Google News Follow

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत में घुसपैठ की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। भारतीय सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस ऐसे घुसपैठियों पर नजर रख रही है। फिर भी यह बात सामने आ रही है कि बांग्लादेशी मुस्लिम अवैध तरीके से भारत में घुसकर रहे हैं। असम पुलिस ने इसी तरह की घुसपैठ करने वाले 14 बांग्लादेशी मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनमें से 9 के पास आधार कार्ड भी पाए गए हैं।

असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने बुधवार (2 अक्टूबर) को मामले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट किया कि राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 14 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से नौ के पास आधार कार्ड हैं। बता दें की, अक्सर बांग्लादेशी मुस्लिम भारत में दलालों की मदद से घुसपैठ कर अंदुरुने मुल्क जाकर बसते है। बांग्लादेशीयों की घुसपैठ का खतरा इतना बढ़ चूका है की, झारखंड के संथाल परगना का डेमोग्राफी बदलता हुआ दिखा है।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता के वीर सावरकर ​पर विवादित बयान से मचा घमासान!

मुहम्मद अजहरुद्दीन पर 20 करोड़ की हेरफेर का आरोप, ईडी ने भेजा समन!

Isha Foundation Case:​ ​सुप्रीम कोर्ट ने ​हाईकोर्ट के ईशा फाउंडेशन पर कार्रवाई पर ​लगाई रोक​! ​

मोहम्मद अरिफुल इस्लाम, मोहम्मद मोनिर हुसैन, मोफजल हुसैन, मोहम्मद मिजानुर रहमान, अबिदुल्ला हसन, अशरफुल इस्लाम, मानिक मियां, नोबी हुसैन, वलीउल उल्लाह, हजरत अली, सफीकुल इस्लाम, जमीन फुरकान अली, मोमिनुल हक, मोहम्मद अनवर हुसैन इनकें नाम है।

इस मामले में मुख्यमंत्री सरमा ने राज्य पुलिस बल की सराहना की और कहा, बांग्लादेश में तनाव की स्थिति के बाद से हमने कड़ी निगरानी रखी है और इस दौरान 108 अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें