28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाDelhi Violence: अंसार,असलम और शाजिद सहित 14 लोग गिरफ्तार

Delhi Violence: अंसार,असलम और शाजिद सहित 14 लोग गिरफ्तार

डीसीपी के मुताबिक, हिंसा में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ पुलिसकर्मी व एक आम नागरिक शामिल है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है।

Google News Follow

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें वाद-विवाद के बाद हिंसा भड़काने वाले अंसार और गोली चलाने वाले असलम समेत सभी 14 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के ही रहने वाले हैं।

पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से बाकी अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगने समेत कुल 9 लोग घायल हो गए थे।

डीसीपी के मुताबिक, हिंसा में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ पुलिसकर्मी व एक आम नागरिक शामिल है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है और उनकी हालत स्थिर है।

जहांगीरपुरी में हिंसा मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| फिलहाल क्षेत्र की स्थिति सामान्य हैं। रविवार सुबह से ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद है और हालात पर नजर रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है।

पुलिस अराजकता फैलाने में शामिल लोगों की पहचान के लिए ड्रोन और फेस-रिकग्निशन सॉफ्टवेयर (चेहरों की पहचान करने वाली तकनीक) की मदद ली जा रही है। इसके अलावा, घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तथा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हुए फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए राजधानी के बाकी सभी 14 पुलिस जिलों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और तकनीकी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: राज ठाकरे ने कहा – ‘तैयार रहें हिंदू, सरकार को अल्टीमेटम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें