29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनिया'कभी अलविदा ना कहना' के 19 साल, करण बोले- प्रेम अमर होता!

‘कभी अलविदा ना कहना’ के 19 साल, करण बोले- प्रेम अमर होता!

सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए करण ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है।

Google News Follow
भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो समय के साथ पुरानी नहीं होतीं, बल्कि हर बीतते साल के साथ और भी ज्यादा प्रभावशाली लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है ‘कभी अलविदा ना कहना’, यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को19 साल पूरे हो गए हैं।
इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए करण ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है।

करण जौहर ने ‘कभी अलविदा ना कहना’ के 19 साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत वीडियो और कई फोटोज पोस्ट की। वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ बीटीएस पलों को शामिल किया गया है, साथ ही फिल्म के कुछ यादगार सीन्स की झलक भी देखने को मिली।

इस वीडियो में फिल्म की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन, किरण खेर, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा को मस्ती करते हुए, कैमरे के पीछे हंसते-खिलखिलाते और अपने-अपने किरदारों को जीवंत करते हुए देखा जा सकता है।

इस पोस्ट में शामिल तस्वीरों में भी कई दिलचस्प झलकियां देखने को मिलीं। एक तस्वीर फिल्म के पार्टी सीन से ली गई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान डांस करते नजर आ रहे हैं।

दूसरी तस्वीर एक ब्लैक एंड व्हाइट शॉट है, जिसमें रानी मुखर्जी और शाहरुख खान एक-दूसरे में पूरी तरह डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्चन दिख रहे हैं, जिसमें अभिषेक ने प्रीति के कंधे पर हाथ रखा हुआ है, यह फिल्म के क्लब सीन से ली गई तस्वीर है। इसके अलावा, अन्य तस्वीरों में खुद करण जौहर, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्चन के साथ हंसते और शूटिंग के मजेदार पलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में करण जौहर ने लिखा, “कुछ प्रेम कहानियां समय से परे होती हैं और आज भी उतनी ही असरदार लगती हैं जितनी पहले थीं… मेरे लिए ‘कभी अलविदा ना कहना’ (केएएनके) हमेशा वैसी ही एक कहानी रहेगी।

यह मेरी तीसरी फिल्म थी और एक बार फिर मैं इस बात से भावुक हो गया कि मुझे इतने शानदार लोगों के साथ एक ऐसी कहानी बनाने का सम्मान मिला, जो साहसी थी… निडर थी… और सिर्फ दिल से भरी हुई थी।”

बता दें कि फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ का करण जौहर ने न सिर्फ निर्देशन किया था, बल्कि इसकी कहानी और पटकथा भी लिखी थी। इस पटकथा में उनका साथ शिबानी बथिजा ने दिया था। फिल्म के संवाद निरंजन अयंगर ने लिखे थे। वहीं संगीत मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था।

यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2006 को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें-

सोमवार को 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ की पहली किश्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें