38 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमदेश दुनियापरीक्षा पे चर्चा' में 2.75 करोड़ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन!

परीक्षा पे चर्चा’ में 2.75 करोड़ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन!

अब तक पौने तीन करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस चर्चा का हिस्सा बनने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों में परीक्षा का तनाव दूर करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष संवाद करते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ नामक प्रधानमंत्री मोदी के इस संवाद में देशभर के छात्र शामिल हो रहे हैं। अब तक पौने तीन करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस चर्चा का हिस्सा बनने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम यानी परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), का यह 9वां संस्करण है। यह संवाद अगले महीने जनवरी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भारत समेत विश्व के कई देशों के छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फिलहाल खुला है। देश के किसी भी हिस्से से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र इसमें शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रविवार 28 दिसंबर तक कुल 2 करोड़ 75 लाख 18,629 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 2 करोड़ , 56 लाख 85,686 रजिस्ट्रेशन विभिन्न राज्यों व दुनिया भर के विभिन्न शहरों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा करवाए गए हैं।

15 लाख से अधिक शिक्षकों ने भी इस संवाद कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। अभी तक कुल 15 लाख 26,274 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। इनके अलावा अभी तक 3 लाख से अधिक अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया हैं।

बता दें कि परीक्षा पे चर्चा के लिए न केवल छात्रों को बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। इस संवाद के माध्यम से छात्र परीक्षा के भय व तनाव को दूर करने के उपाय जान सकते हैं। जिससे वे परीक्षा के लिए आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ तैयार हों सकेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक प्रतिभागियों के चयन के लिए, माइगॅव पोर्टल पर ऑनलाइन एमसीक्‍यू-आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस गतिविधि को पूरा करने वाले सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को माइगॅव की ओर से भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अब तक प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम, ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठ संस्करण हो चुके हैं। बीते वर्ष प्रधानमंत्री ने आठवें संस्करण के तहत छात्रों से 10 फरवरी को बेहद सार्थक संवाद किया था।

पिछले साल यह चर्चा नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में एक नए और अभिनव प्रारूप में आयोजित की गई थी। प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के छात्र शामिल हुए थे। इनमें सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सीबीएसई से संबध स्कूल और नवोदय विद्यालय के छात्र शामिल थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस वर्ष के संस्करण में शामिल होने के लिए 11 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। परीक्षा पे चर्चा छात्रों के एक वार्षिक राष्ट्रीय कार्यक्रम का रूप ले चुका है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा-संबंधित तनाव, तैयारी, सीख एवं मानसिक दृष्टिकोण पर संवाद करते हैं।

वह यह संवाद करते हैं ताकि छात्र परीक्षा को उत्सव और सकारात्मक अनुभव के रूप में देखें। बीते वर्ष परीक्षा पे चर्चा ने कार्यक्रम में 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों की भागीदारी रही थी। तब इस व्यापक भागीदारी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश कांग्रेस अंतर्कलह पर भाजपा तंज, संगठन सृजन से विसर्जन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें