30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाIB Ministry: 22 यूट्यूब सहित कई सोशल एकाउंट किए ब्लाक

IB Ministry: 22 यूट्यूब सहित कई सोशल एकाउंट किए ब्लाक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग किया है।

Google News Follow

​सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए पाकिस्तान के 4 यूट्यूब समाचार चैनलों सहित 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया। 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और 1 न्यूज वेबसाइट भी ब्लाक किए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग किया है।

मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ब्‍लाक किए गए यूट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी। उनका उपयोग फेक समाचार फैलाने के लिए किया गया था। वे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों और सार्वजनिक व्यवस्था पर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे थे।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले वर्ष फरवरी में आईटी नियम, 2021 की अधिसूचना के बाद से भारतीय यूट्यूब आधारित न्‍यूज प्रकाशकों पर यह पहली बार कार्रवाई की गई है। मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में आदेश के मुताबिक, 18 भारतीय और चार पाकिस्तान स्थित यूट्यूब न्‍यूज चैनलों को ब्‍लाक कर दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर आदि जैसे विभिन्न विषयों पर फेक समाचार पोस्ट करने के लिए कई यूट्यूब चैनलों का उपयोग किया गया था। अवरुद्ध करने का आदेश देने वाली सामग्री में कई सोशल मीडिया खातों से पोस्ट की गई|

दर्शकों को यह विश्वास दिलाने के लिए प्रामाणिक समाचार के झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया गया और वीडियो के शीर्षक और थंबनेल को अक्सर सोशल मीडिया पर सामग्री को वायरल करने के लिए बदल दिया गया था। कुछ मामलों में यह भी देखा गया कि व्यवस्थित तरीके से भारत ​​विरोधी फेक न्‍यूज पाकिस्तान से आ रही थीं।

इस कार्रवाई के साथ दिसंबर 2021 से अब तक मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता, सार्वजनिक व्यवस्था आदि से संबंधित आधार पर 78 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया खातों को ब्‍लाक करने के निर्देश जारी किए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित आनलाइन समाचार मीडिया वातावरण सुनिश्चित करने और भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें-

Temple attack: ‘चरमपंथी सोच’ है देश के लिए खतरा – गिरिराज सिंह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें