28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनिया229 भारतीय नागरिक रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंचे   

229 भारतीय नागरिक रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंचे   

Google News Follow

रूस ने भारतीय समयानुसार दोपहर को यूक्रेन में फंसे नागरिकों की निकासी के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। इस बीच शनिवार को 229 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान रोमानिया के सुसेवा से दिल्ली पहुंचा। वहीं, बताया जा रहा है कि शनिवार को ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन में फंसे 2,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को लाने की उम्मीद है। बता दें कि भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने प्रयास कर रही है। भारत के चार मंत्री फिलहाल यूक्रेन के आसपास के देशों से समन्वय स्थापित कर नागरिकों को निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

मालूम हो कि, भारत, रोमानिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और हंगरी सहित यूक्रेन की सीमा से लगे देशों से अपने नागरिकों को निकाल रहा है। पास के देशों की सीमा पर पहुँचने पर  नागरिकों को विमानों से  देश भेजा जा रहा है। इन कार्यों पर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वी.के. सिंह ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत चल रहे निकासी की निगरानी कर रहे हैं  जो यूक्रेन आसपास के देशों में हैं। जहां से समन्वय बनाये हुए हैं।

वहीं, शुक्रवार को भारतीय दूतावास ने उन छात्रों के लिए एक हॉटलाइन नंबर जारी किया, जो यूक्रेन छोड़कर अभी भी बुखारेस्ट में हैं और यहां से निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, शनिवार को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 2,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकालने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें 

कम हुआ कोरोना का असर: अगले सप्ताह से खुलेगा राष्ट्रपति भवन    

पेशावर के मस्जिद के पास आत्मघाती हमला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें