26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा की कनाडाई नागरिकता होगी रद्द

मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले सरकार ने प्रक्रिया की शुरू

26/11 Mumbai attack mastermind terrorist Tahawwur Rana's Canadian citizenship to be revoked

26/11 के मुंबई आतंकी हमलों का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा का नागरिकत्व रद्द करने की प्रक्रिया कनाडा सरकार ने शुरू की है। यह कदम कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के 26 फरवरी को प्रस्तावित भारत दौरे से पहले उठाया गया है। इससे पहले जस्टिन ट्रूडो सरकार के दौरान भारत-कनाडा संबंधों में तनाव देखा गया था, लेकिन अब नई कार्नी सरकार रिश्तों को सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

पाकिस्तान में जन्मा राणा फिलहाल 2008 में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा किए गए मुंबई आतंकी हमलों के मामले में मुकदमे की प्रतीक्षा में भारत की हिरासत में है। पिछले वर्ष 10 अप्रैल को भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था। उसे लॉस एंजेलिस से एक विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली लाया गया था।

इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने राणा को सूचित किया है कि 2001 में दिया गया उसका कनाडाई नागरिकत्व रद्द किया जा सकता है। 65 वर्षीय तहव्वुर राणा वर्ष 1997 में कनाडा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडाई सरकार की यह कार्रवाई आतंकवाद के आरोपों के कारण नहीं, बल्कि कथित रूप से गलत जानकारी देने के आधार पर की जा रही है।

IRCC के मुताबिक, राणा ने वर्ष 2000 में नागरिकत्व के लिए आवेदन करते समय अपने कनाडा में निवास को लेकर गलत जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसने दावा किया था कि वह चार वर्ष तक ओटावा और टोरंटो में रहा और इस दौरान केवल छह दिन देश से बाहर था। हालांकि, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की जांच में सामने आया कि उसने अधिकांश समय शिकागो में बिताया, जहां उसके कई घर और व्यवसाय थे। विभाग ने उस पर गंभीर और जानबूझकर की गई धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

31 मई 2024 के एक पत्र में IRCC ने राणा को सूचित किया कि उसे कथित रूप से गलत जानकारी के आधार पर नागरिकत्व प्रदान किया गया थान। यह मामला अब कनाडा की फेडरल कोर्ट के समक्ष है, जो यह तय करेगी कि नागरिकत्व झूठ या धोखाधड़ी के जरिए प्राप्त किया गया था या हीं। राणा के वकीलों ने इस फैसले को गलत बताते हुए इसे उनके अधिकारों का उल्लंघन करार दिया है।

दौरान तहव्वुर राणा NIA के सामने कुछ राज उगल चूका है। पिछली रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा ने यह मान लिया था की मुंबई पर आतंकी हमले के समय वह शहर में ही मौजूद था।

यह भी पढ़ें:

3 मार्च को दिखेगा ‘ब्लड मून’, जानें कितने प्रकार के होते हैं चंद्र ग्रहण!

छोटा सा लेमन ग्रास है बड़े काम की चीज, खाने से लेकर लगाने में लाभकारी

एआई समिट में ‘शर्टलेस’ आंदोलन करवाने के आरोप में युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

Exit mobile version