26 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियानेपाल सीमा से सटे भारतीय इलाकों में मस्जिद और मदरसों की आई...

नेपाल सीमा से सटे भारतीय इलाकों में मस्जिद और मदरसों की आई ”बाढ़”   

Google News Follow

Related

नेपाल सीमा से सटे और उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कुछ समय से मस्जिद और मदरसों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि साल 2018 में 738 मस्जिद थे जो 2021 बढ़कर 1000 हो गए हैं। जबकि मदरसों की बात करें तो 500 से बढ़कर 645 हो गए हैं। (एसएसबी) सशस्त्र सीमा बल ने इस मामले में सरकार को अगाह किया है।

बताया जा रहा है कि इन इलाकों में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी हैं। इसमें 2.5 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके आलावा उत्तराखंड के भी कई जिले हैं जो इस मामले में संवेदनशील है। इस मामले में गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट सौंपी थी।

बता दें कि नेपाल की सीमा से उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड ,बिहार ,सिक्किम और वेस्ट बंगाल की सीमा लगी हुई है। उत्तर प्रदेश की यह सीमा 570 लंबी है ,जबकि 30 सीमा पुलिस स्टेशन हैं। खबरों में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के सात जिले जो नेपाल की सीमा से लगे है, जिनमें बलरामपुर , सिद्धार्थ नगर ,बहराइच ,श्रावस्ती,महराजगंज, पीलीभीत के अलावा खीरी है। इन जिलों में मस्जिद और मदरसों की बाढ़ सी आई हुई है।

सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों का कहना है कि तीन सालों में  इन इलाकों में मस्जिद और मदरसों के निर्माण में लगभग 26 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही इन इलाकों से मादक पदार्थों की तस्करी और फर्जी करेंसी की  भी तस्करी तेज हुई है। जो भारत के लिए चिंता का विषय है।

ये भी पढ़ें

 

PM की सुरक्षा में चूक मामला: रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा के नेतृत्व में होगी जांच 

अभिनेता सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल से मांगी माफ़ी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें