26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमस्पोर्ट्सफ्लॉयड मेवेदर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कर सकते हैं वापसी

फ्लॉयड मेवेदर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कर सकते हैं वापसी

Google News Follow

दिग्गज बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर जूनियर ने एक बार फिर से प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिंग में वापसी के संकेत दिए हैं। पूर्व विश्व चैंपियन ने कहा है कि वह आधिकारिक प्रोफेशनल फाइट करने पर विचार कर रहे हैं। मेवेदर के बयान ने बॉक्सिंग की दुनिया में हलचल मचा दी है।

मेवेदर ने 2017 में कॉनर मैकग्रेगर को हराकर 50-0 का रिकॉर्ड बनाया था। उस मुकाबले में उन्होंने दसवें राउंड में TKO से जीत दर्ज की और इसके तुरंत बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, संन्यास के बाद भी मेवेदर पूरी तरह मुक्केबाजी से दूर नहीं हुए। वह प्रोफेशनल बॉक्सर्स, MMA फाइटर्स और सेलिब्रिटीज के खिलाफ कई प्रदर्शनी मुकाबलों के लिए रिंग में उतरे हैं।

अगस्त 2024 में मेक्सिको में उनका मुकाबला जॉन गोटी तृतीय से हुआ था। 2026 में मेवेदर 59 साल के माइक टायसन के साथ मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। यह मुकाबला अप्रैल 2026 में कांगो में प्रस्तावित है। इसे बॉक्सिंग इतिहास के सबसे चर्चित आयोजनों में से एक माना जा रहा है। दोनों मुक्केबाजों की कुल उम्र 100 वर्ष से अधिक होने के बावजूद, फैंस के बीच इस इवेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

मेवेदर ने बयान में कहा कि उनके इवेंट्स से अधिक गेट रेवेन्यू, वैश्विक दर्शक संख्या और कमाई शायद ही कोई और फाइटर हासिल कर सके। टायसन के साथ होने वाला इवेंट उनकी संभावित वापसी की दिशा में एक कदम हो सकता है। अगर यह वापसी आधिकारिक रूप लेती है, तो यह लगभग नौ साल बाद उनकी पहली पेशेवर फाइट होगी।

पांच अलग-अलग वेट डिवीजन में विश्व चैंपियन रह चुके मेवेदर का करियर ऐतिहासिक रहा है। टायसन के साथ होने वाला मुकाबला तय करेगा कि 48 साल के मेवेदर का पेशेवर मुक्केबाज के रूप में क्या भविष्य होगा। हालांकि, मेवेदर के फैन जरूर चाहेंगे कि वह रिंग में वापसी करें।

यह भी पढ़ें:

होली से पहले धूम मचाएगा खेसारी का नया धमाका गाना! 

रेड फोर्ट को निशाना बनाने की साजिश, लश्कर की आतंकी योजना पर इनपुट

बांग्लादेश में भारत के लिए पूर्ण वीज़ा सेवाएं बहाल, भारत भी जल्द करेगा पुनः शुरुआत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें