30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियाUP: 296 KM का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तैयार, यूपी को CM योगी तोहफा 

UP: 296 KM का बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे तैयार, यूपी को CM योगी तोहफा 

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कृषि, वाणिज्य, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और एक्सप्रेस-वे का तोहफा मिलने वाला है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। विकास के मानकों में बेहद पीछे छूट चुके बुंदेलखंड के विकास को इस एक्सप्रेस-वे से नई गति मिलेगी। आर्थिक रूप से कम विकसित जिलों चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जैसे जिलों को इसका लाभ मिलेगा।
यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड को देश की राजधानी दिल्ली से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जोड़ेगा। सरकार का मानना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक विकास में बड़ा योगदान देगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कृषि, वाणिज्य, पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आय में वृद्धि होगी। क्षेत्र के उद्योगों की देश के राजधानी तक पहुंच आसान होगी। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ औद्योगिक कारीडोर विकसित किया जाएगा, जिससे उद्योग की स्थापना के अवसर उपलब्ध होंगे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे खाद्य प्रसंस्करण और दुग्ध आधारित उद्योगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। उत्पादों को कम समय में बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी।बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने पर क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर है। यह चित्रकूट जनपद से शुरू होकर इटावा जनपद तक जाएगी। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-

NCP नेता नवाब मलिक की ED ने जप्त की 8 संपत्तियां

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें