28.4 C
Mumbai
Wednesday, July 29, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी शहीद

पुलिस के अनुसार तीनों मारे गए आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक बताये गए हैं| 

Google News Follow

Related

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्रीरी में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए और इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी शहीद हो गया|पुलिस के अनुसार तीनों मारे गए आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक बताये गए हैं|
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। इस मौके पर हुई मुठभेड़ में जेकेपी का एक जवान भी शहीद हो गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ हुई। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादी छिपे हुए स्थान पर गए तो आतंकवादियों की ओर से ताबड़तोड़ जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी|

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में हुए सैनिकों और आतंकवादियों के घंटों मुठभेड़ के बाद जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली|वही, इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद होने की जानकारी मिली है|

​​यह भी पढ़ें –

महाराष्ट्र में 2 लाख 44 हजार 405 सरकारी पद हैं खाली  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,942फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें