28 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाझारखंड में 324 किलो अफीम डोडा जब्त, तीन तस्कर भी गिरफ्तार!

झारखंड में 324 किलो अफीम डोडा जब्त, तीन तस्कर भी गिरफ्तार!

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के देल्हो से दो चारपहिया वाहनों के जरिए अवैध अफीम डोडा की तस्करी की जा रही है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
झारखंड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा और रामगढ़ जिलों में बड़ी कार्रवाई की। चतरा में पुलिस ने करीब 324 किलो अवैध अफीम डोडा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है।

वहीं, रामगढ़ जिले के पतरातू में ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चतरा जिले में यह कार्रवाई चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के देल्हो से दो चारपहिया वाहनों के जरिए अवैध अफीम डोडा की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग निकले।

तलाशी लेने पर अर्टिगा से 169 किलो और होंडा अमेज से 155 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर सिमरिया थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।

उधर, रामगढ़ जिले के पतरातू में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर जांच की। तलाशी में एक युवक के पास से 9.57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने बासल थाना क्षेत्र के अर्जुन कुमार महतो का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 10 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने यूएई नेतृत्व को भेंट किए भारत के अनमोल सांस्कृतिक उपहार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें