महाराष्ट्र के जालना जिले में अवैध रूप से जारी किए गए 3,595 जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा उठाए गए सवालों के बाद की गई, जिसमें उन्होंने राज्य में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जाने का आरोप लगाया था।
जिला प्रशासन की जांच में सामने आया कि अंबड़ तालुका में 2024 में जारी किए गए सभी 1,760 जन्म प्रमाण पत्र अवैध थे और उन्हें रद्द कर दिया गया। इसके अलावा, बदनापुर तहसील में 445, भोकरदन में 674 और जाफराबाद में 394 जन्म प्रमाण पत्रों को भी अमान्य घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें:
राइट्स इश्यू फंड के दुरुपयोग पर सेबी की सख्त कार्रवाई, कई कंपनियां जांच के दायरे में!
अफगान शरणार्थियों के निर्वासन पर पाकिस्तान में अनिश्चितता, अधिकारी दिशानिर्देशों के इंतजार में!
RSS: बेंगलुरु में संघ की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ससंघचालक मोहन भागवत ने किया उद्घाटन
जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन अब वर्ष 2024-25 में जारी किए गए सभी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों की समीक्षा करेगा। यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
Bangladeshi Birth Certificates Scam
3595 birth certificates issued illegally by Naib Tehsildar cancelled.
All 1760 birth certificates issued in the year 2024 in Ambad taluka cancelled
नायब तहसीलदार यांनी बेकायदेशीर रित्या दिलेले 3595 जन्म प्रमाणपत्र रद्द.
अंबड तालुक्यातील… pic.twitter.com/Cezwh2mdaf
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) March 21, 2025
किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से मुलाकात की और फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और इनकी पूरी तरह से रोकथाम की जानी चाहिए। जिला प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।