सुरंग ढहने की घटना : 4 शव बरामद, 6 लापता, रेस्क्यू जारी 

सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं हैं| 

सुरंग ढहने की घटना : 4 शव बरामद, 6 लापता, रेस्क्यू जारी 

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार की रात ढह गया है| घटना के बाद से लगातार सेना की ओर से बचाव व राहत कार्य जारी है|  शनिवार को दोपहर तक घटना वाले स्थान से चार शव बरामद किए गए हैं| जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है|

उन्होंने बताया कि रामबन के उपायुक्त मस्सरतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान पर नजर बनाये हुए हैं| सुरंग में फंसे लोग निरीक्षण का काम कर रही कंपनी के कर्मचारी हैं| अधिकारियों के अनुसार बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एम्बुलेंस भेजी गयी हैं| फंसे हुए सभी लोगों को जल्द रेस्क्यू कर लिया जाएगा| इस कार्य में ईटीबीपी के जवानों को भी काम पर लगाया गया था|

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को खूनी नाले पर सुरंग के आगे की तरफ का एक छोटा-सा हिस्सा ढह गया| इस घटना में चार लोगों को मलबे से निकाला गया है,चारों घायल हैं और 10 अन्य सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं| सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गयीं हैं|

यह भी पढ़ें-

दाऊद की पार्टी से नवाब मलिक का सीधा संबंध

Exit mobile version