26 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनिया5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में सर्वाधिक...

5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन!

तेंदुलकर ने साल 1991 से 2011 के बीच 57 मुकाबलों में 35.73 की औसत के साथ कुल 2001 रन बनाए। इस दौरान तेंदुलकर के बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले।

Google News Follow

Related

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में अब तक कुल 94 मैच खेले गए हैं। आइए, उन शीर्ष 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस दौरान सर्वाधिक रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर :
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने साल 1991 से 2011 के बीच 57 मुकाबलों में 35.73 की औसत के साथ कुल 2001 रन बनाए। इस दौरान तेंदुलकर के बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले।

सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद 200 रन की पारी खेली थी।

जैक कैलिस : साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने भारत के विरुद्ध 37 वनडे मुकाबलों में 61.40 की औसत के साथ 1,535 रन बनाए। इस दौरान कैलिस के बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक निकले। कैलिस ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 127 चौके लगाए।

विराट कोहली : साल 2010 से 2023 के बीच विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 वनडे मुकाबलों में 65.39 की औसत के साथ 1,504 रन बनाए। इस दौरान कोहली ने 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए। कोहली ने 7 फरवरी 2018 को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 160 रन की नाबाद पारी खेली थी। कोहली ने इस टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 17 छक्के और 121 चौके लगाए हैं।

गैरी कर्स्टन : साल 1995 से 2001 के बीच साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 26 वनडे मुकाबलों में 62.59 की औसत के साथ 1,377 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 9 अर्धशतक निकले।

एबी डिविलियर्स : साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने साल 2005 से 2018 के बीच भारत के खिलाफ 32 मैच खेले, जिसमें 48.46 की औसत के साथ 1,357 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी उडुपी पहुंचे, श्री कृष्ण मठ, लक्ष कंठ गीता पारायण! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें