32 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदिल्ली कैपिटल्स ने दिया लुंगी एनगिडी की इंजरी पर बड़ा अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया लुंगी एनगिडी की इंजरी पर बड़ा अपडेट

Google News Follow

Related

दिल्ली कैपिटल्स ने लुंगी एनगिडी की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एनगिडी को IPL2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कैच पकड़ने के प्रयास में सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लुंगी एनगिडी पर अपडेट देते हुए लिखा, “एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।” एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने भी ट्वीट किया।

CSK ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। वहीं, RR ने लिखा, “लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं। मजबूत होकर वापस आओ।”

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की। एनगिडी को मैदान से राजेंद्र नगर स्थित BLK मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कंट्रोल रूम से बातचीत की और बिना रुकावट ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया, जिसके चलते एनगिडी महज चंद मिनटों के अंदर अस्पताल पहुंच सके।

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के दौरान लुंगी एनगिडी एक कैच को पकड़ने के प्रयास में हवा में उछले, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गए। जमीन पर गिरने की वजह से एनगिडी के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई।

इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर  । पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज रहा।

यह भी पढ़ें:

AAP नेता ने चुनाव टिकट के लिए मांगे 18 लाख, उम्मीदवार को दिया फर्जी टिकट

CET परीक्षा से पहले हिंदू छात्रों का जबरन उतरवाया ‘जनेऊ’; नियमों का जबरन उल्लंघन

DRDO ने फ्लैग ऑफ किया ‘विक्रम VT-21’, बख्तरबंद युद्ध क्षमता में भारत की नई छलांग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,124फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें